फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car Plunges into Gorge Near Mehla Bridge; Husband and Wife Injured

Chamba News: मैहला पुल के पास खाई में गिरी गाड़ी, पति-पत्नी घायल

Fri, 24 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Car Plunges into Gorge Near Mehla Bridge; Husband and Wife Injured
दाड़वीं जीरो पॉइंट के पास गिरी गाड़ी: जागरूक पाठक
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप मैहला पुल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों को नहीं आईं गंभीर चोटें, लोगों ने सुरक्षित जगह पर पहुंचाए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप मैहला पुल के पास दाड़वीं जीरो पॉइंट पर देर रात काे टेंपरेरी नंबर की एक गाड़ी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे।
वे पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सीमा सूर्यावंशी, रवि कुमार, सुभाष सिंह, मनोज, राकेश कुमार, अनिल कुमार, अक्षय कुमार, दिपेश भारद्वाज, रोहित कुमार, जतिन कुमार और आरव कुमार ने बताया कि यह सड़क काफी संकरी है। इससे बाहर से आने वाले वाहन चालकों को मुख्य मार्ग का सही अंदाजा नहीं लग पाता। इसी कारण वाहन अकसर गलत दिशा में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सुरक्षा दीवार और पर्याप्त चौड़ाई नहीं है। स्थानीय चालक तो मार्ग से परिचित हैं लेकिन बाहरी वाहन चालकों को मोड़ और मार्ग का सही अंदाजा नहीं होने के कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। समय रहते सुधार नहीं किया तो इस स्थान पर और दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस समस्या का समाधान के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed