फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car overturned on the road, two people injured

Chamba News: सड़क पर पलटी कार, दो लोग घायल

Sat, 01 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Car overturned on the road, two people injured
चंबा। चंबा-हिमगिरी मार्ग पर तुगांली के पास कार सड़क पर पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन के जरिये सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां चालक को मामूली चोटें लगी होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि कार में सवार महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान अनीता देवी गांव हिमगिरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कार चालक और उसमें सवार एक महिला तुगांली से सुखधार की ओर जा रहे थे। तुगांली से कुछ दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज चंबा में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया है। उसकी हालत में अब सुधार है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया है। अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed