फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car overturned due to brake failure in Jot, three passengers narrowly escaped

Chamba News: जोत में ब्रेक फेल होने से पलटी कार, तीन सवार बाल-बाल बचे

Sun, 21 May 2023 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Car overturned due to brake failure in Jot, three passengers narrowly escaped
चंबा। चंबा से जोत मार्ग पर मंगला के पास कोट में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद कार पलट कर सड़क पर ही रुक गई। यदि कार पलटने के बाद सड़क से नीचे लुढ़कती तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे घटी। जब कार में सवार होकर तीन लोग वाया जोत मार्ग से चंबा जा रहे थे, उसी दौरान मंगला के पास चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसके बाद मौके पर मदद के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित थे। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में हो रहा है। वहीं, अभी तक पुलिस में मामला दर्ज होने की कोई सूचना नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed