{"_id":"64f4c1e4d4afba52a3013f04","slug":"car-fell-into-ditch-on-chamba-chaklu-via-rajnagar-road-youth-died-chamba-news-c-88-1-ssml1006-6670-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-चकलू वाया राजनगर मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-चकलू वाया राजनगर मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
चंबा। चंबा-चकलू वाया राजनगर मार्ग पर कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान राहुल ठाकुर (18) पुत्र अंबिका जम्वाल निवासी गांव साल डाकघर चकलू के रूप में हुई है। घायलों की पहचान रोहित पुत्र गोविंद निवासी गांव साल और अनिल कुमार पुत्र सुरेंद्र निवासी साल के रूप में हुई है।
ये सभी कार में सवार होकर रविवार को चंबा-चकूल वाया राजनगर मार्ग पर जा रहे थे। जैसे ही साल नाला के पास पहुंचे तो चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित किया। दो घायल युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले अस्पताल में जाकर घायलों के बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। वहां मौजूद चश्मदीदों से भी पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए युवक का शव पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
--