{"_id":"66cf5a85e9157b777e0b2424","slug":"campus-interview-to-be-held-on-11th-in-banikhet-cancelled-chamba-news-c-88-1-cmb1003-131962-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत में 11 को होने वाले परिसर साक्षात्कार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत में 11 को होने वाले परिसर साक्षात्कार रद्द
Wed, 28 Aug 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा ने 11 सितंबर को कमेटी हॉल बनीखेत में होने वाले परिसर साक्षात्कार को प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सितंबर में होने वाले परिसर साक्षात्कारों के शेष शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में 245 विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेगी। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 2 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय बालू (चंबा), 4 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 6 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी और 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार लेगी। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक, आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 7 इंच से अधिक, न्यूनतम वजन 60 किलोग्राम और महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच से अधिक और न्यूनतम वजन 48 किग्रा होना चाहिए।
चौहान ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित युवाओं को 10,000 से 25,000 रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
--