{"_id":"6a17294ba86a3f2617028e9c","slug":"cadets-displayed-their-strength-in-tug-of-war-and-firing-competitions-chamba-news-c-88-1-cmb1014-184729-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रस्साकशी और फायरिंग प्रतियोगिता में कैडेट्स ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रस्साकशी और फायरिंग प्रतियोगिता में कैडेट्स ने दिखाया दमखम
Wed, 27 May 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। 9 एचपी एनसीसी बटालियन की ओर से चेली कॉलोनी बनीखेत में चल रहे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कैडेट्स के लिए खेल और सैन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ।
शिविर में प्रशिक्षण ले रहे कैडेट्स के बीच रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। इनमें कैडेट्स ने पूरे उत्साह और टीम भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। साथ ही शिविर में कैडेट्स की फायरिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स को निर्धारित नियमों के अनुसार निशानेबाजी करवाई गई। इसमें कैडेट्स ने अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को सुरक्षित तरीके से हथियारों के उपयोग और फायरिंग तकनीकों की भी जानकारी दी। एनसीसी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और टीम वर्क की भावना विकसित करना है। रस्साकशी जैसे खेल जहां शारीरिक क्षमता और सामूहिक समन्वय को बढ़ावा देते हैं। फायरिंग प्रतियोगिता कैडेट्स में धैर्य, फोकस और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। शिविर में प्रतिदिन कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। 9 एचपी एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए कैडेट्स बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।