फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus with wet seats sent, passengers created ruckus

Chamba News: गीली सीटों वाली बस भेजी, यात्रियों ने किया हंगामा

Tue, 02 Dec 2025 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bus with wet seats sent, passengers created ruckus
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो की व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खुल गई है। सोमवार देर रात चंबा-चंडीगढ़ रूट पर चलाई गई बस की सीटें पूरी तरह गीली होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ठंड के मौसम में गीली सीटों पर बैठकर लंबा सफर करने की मजबूरी पर यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा और बस स्टैंड पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन

यात्री हिमांशु ठाकुर, राहुल कुमार, सचिन कुमार, निर्मला, सुषमा देवी और सरोज का कहना है कि सीटें इतनी गीली थीं कि बैठना मुश्किल था। हालत सुधारने के लिए बस स्टाफ ने सीटों पर गत्ते रख दिए, लेकिन समस्या जस की तस रही। कई महिलाएँ अपने छोटे बच्चों के साथ आधी रात को परेशान खड़ी रहीं और बार-बार सवाल करती रहीं कि इतनी ठंड में आखिर कैसे सफर करें?
विज्ञापन

गुस्साए यात्रियों के अनुसार, परिचालक उनसे कह रहा था कि जाना है तो चलो, नहीं तो दूसरी बस नहीं जाएगी। इस रवैये से यात्रियों का आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने साफ कहा कि वे गीली बस में चंडीगढ़ नहीं जाएंगे और तुरंत वैकल्पिक बस की मांग की। करीब 25 यात्री लगभग एक घंटे तक बस स्टैंड में परेशान खड़े रहे। यात्रियों ने परिवहन निगम की व्यवस्थाओं को ‘ज़ीरो’ बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी लापरवाही लंबे सफर में जान जोखिम में डालने जैसी है। लंबे इंतजार के बाद भी कोई दूसरी बस उपलब्ध नहीं होने पर यात्रियों में नाराजगी और बढ़ गई। इस घटना ने एक बार फिर चंबा डिपो की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed