{"_id":"69a1cf2337f1bf4f290a9f1e","slug":"bus-wheels-stopped-midway-passengers-stranded-in-the-dark-for-hours-chamba-news-c-88-1-cmb1002-175929-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच राह थमे बस के पहिये, अंधेरे में घंटों फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच राह थमे बस के पहिये, अंधेरे में घंटों फंसे रहे यात्री
Fri, 27 Feb 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
संघणी के पास खराब खड़ी एचआरटीसी की बस: जागरूक पाठक
सुरंगाणी मार्ग पर रात को जवाब दे गई तीसा से परवाणु जा रही एचआरटीसी की बस
ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित जगह पहुंचाई, यात्री बोले, बार-बार खराब हो रही हैं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सुरंगाणी मार्ग पर सोमवार देर रात को सरकारी बस का सफर अचानक संकट में बदल गया। तकनीकी खराबी के चलते बस बीच रास्ते में ही जवाब दे गई। ठंड के बीच सुनसान सड़क और अंधेरे के बीच करीब 30 यात्री घंटों तक फंसे रहे।
बच्चों और बुजुर्गों के साथ बस में सफर कर रहे अन्य यात्रियों को इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रैक्टर की मदद से बस को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। इस घटना ने निगम की कार्यप्रणाली और नियमित तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बस तीसा से परवाणु जा रही थी। स्थानीय ग्रामीणों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे बस को रास्ते से हटाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।
यात्रियों में नीरज कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, स्नेहा ठाकुर, किरण कुमारी और शालू ने बस के रखरखाव और परिवहन निगम की तकनीकी जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की व्यवस्था पूरी नहीं है। एचआरटीसी बसों में डर-डर के यात्रा करनी पड़ती है। बसों की सही तरीके से जांच की जाए।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। उसके बाद बस की मरम्मत कर उसे रूट पर भेज दिया गया।
--