{"_id":"69d68f3de7054bf1530c308b","slug":"bus-teeters-on-the-brink-of-death-driver-saves-25-lives-with-his-presence-of-mind-chamba-news-c-88-1-ssml1006-179784-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौत के मुहाने पर झूली बस, चालक ने सूझबूझ से 25 जिंदगियां खींच लीं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौत के मुहाने पर झूली बस, चालक ने सूझबूझ से 25 जिंदगियां खींच लीं वापस
Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कुगति-भरमौर मार्ग पर सांदी के पास ढांक के साथ लटका परिवहन निगम की बस टायर।स्रोत जागरूक
कुगती से भरमौर जाते समय हड़सर के पास सांदी में हवा में लटक गया बस का टायर
थमी रहीं यात्रियों की सांसें, जेसीबी बुलाने के बाद लोहे का तार बांधकर निकाली बस
भूस्खलन से सड़क पर पड़े थे पत्थर, एचआरटीसी बस में सवार थीं करीब 25 सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पहाड़ों की खामोशी उस वक्त दहशत में बदल गई जब मौत से महज कुछ इंच दूर लटकी एक बस में सवार लोगों की सांसें थम सी गईं।
हड़सर के संकरे रास्ते पर भूस्खलन के बीच बस का अगला पहिया हवा में झूल गया तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक तरफ गहरी खाई, दूसरी तरफ भूस्खलन के बाद बिखरे पत्थरों और जिंदगी और मौत के बीच अटके यात्रियों के लिए चालक मसीहा बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाकर बस को रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।
कुगती से भरमौर जाते समय सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। हड़सर के पास सांदी में बस का अगला टायर सड़क से निकल गया। भूस्खलन होने के कारण सड़क के एक छोर पर पत्थर गिरे थे। इनसे बचाते हुए चालक ने जैसे ही बस को दूसरी तरफ से निकाला तो टायर हवा में लटक गया। इससे सवारियां घबरा गईं। चालक ने सूझबूझ दिखाकर यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। सवारियाें के बस से उतरने के बाद चालक ने खुद नीचे उतरकर हालात का जायजा लिया। बस को वहां से निकाल पाना नामुमकिन था। ऐसे में जेसीबी बुलाकर बस को निकालने का निर्णय लिया गया। करीब एक घंटे के बाद जेसीबी पहुंची। लोहे के तार से बस को बांधकर जेसीबी ने खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
बस में सफर करने वाले 20 से 25 यात्री निजी वाहनों और पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सबके चेहरे पर खौफ था कि यदि बस खाई में गिर जाती तो शायद उनकी जान भी जा सकती थी। उधर, एचआरटीसी के चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि कुगती से भरमौर की तरफ जा रही बस का अगला टायर सड़क से बाहर लटक गया था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सड़क पर हो रहे भूस्खलन के कारण हुई। फिलहाल बस को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
--