फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus going from Bharmour to Chaubia gasped in Dadwan

Chamba News: भरमौर से चौबिया जा रही बस ददवां में हांफी

Thu, 11 May 2023 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 May 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bus going from Bharmour to Chaubia gasped in Dadwan
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में परिवहन निगम की सेवाएं लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। रूटों पर जाने वाली बसें बीच रास्ते में ही हांफ रही हैं। इसकी वजह से लोगों को या तो पैदल सफर करना पड़ रहा है या तो निजी वाहन करके अधिक पैसे चुकाकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वीरवार को दोपहर 1:30 बजे भरमौर-चौबिया रूट पर जाने वाले सरकारी बस डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर ददवां के पास ही खराब हो गई। बस में सफर करने वाली करीब 30 सवारियों को कड़कती धूप में सड़क किनारे परेशान होना पड़ता।
विज्ञापन

इन सवारियों में से कई लोगों ने टैक्सी करके अपने गंतव्य का रुख किया तो कई लोग शाम 4:00 बजे जाने वाली दूसरी बस का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे ही बैठ गए। इसी तरह सुप्पा-भरमौर-पठानकोट रूट पर जाने वाली सरकारी बस भी वीरवार सुबह गुरमुई के पास खराब हो गई। सवारियों को पैदल ही अपने गंतव्यों की ओर रुख करना पड़ा। बुधवार को भरमौर से चौबिया जाने वाली सरकारी बस घरेड़ में खराब हो गई थी। इसके अलावा चौबिया रूट पर जाने वाली निगम की टेंपो ट्रैवलर बस भी बुधवार को खराब हो गई थी जो वीरवार को अपने रूटों पर नहीं चल सकीं। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। बार-बार रूटों पर खराब हो रही बसों को लेकर लोगों ने परिवहन निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, तेज प्रताप, सुनील कुमार, हंसराज, रवि कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर की भौगोलिक परिस्थति काफी अलग है। यहां रूटों पर नई बसें चलाई जानी चाहिए। बसें खराब होने पर लोगों को पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed