फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus breaks down for the second time in four days; Rangar route disrupted again.

Chamba News: चार दिन में दूसरी बार बस खराब, रंगड़ रूट फिर ठप

Fri, 18 Sep 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bus breaks down for the second time in four days; Rangar route disrupted again.
खैरी में खड़ी हो गई परिवहन निगम की बस, बनीखेत पहुंचने से पहले ही थमे पहिये
विज्ञापन

सीमित बस सेवा के बीच नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-रंगड़ रूट पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर बस सेवा प्रभावित रही। खैरी में निगम की बस खराब हो गई और बनीखेत नहीं पहुंच सकी।
इसके चलते सुबह करीब साढ़े आठ बजे बनीखेत से रंगड़ के लिए चलने वाली बस सेवा नहीं मिल पाई। चार दिन में बस खराब होने की यह दूसरी घटना है।
बस सेवा बाधित होने से नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, मदन लाल, रिंकू, मनोज कुमार, चुनी लाल, कृष्ण चंद, मेला राम और रोहन ने बताया कि सुबह बस नहीं चलने से बड़ेरू से धालोग और बगढार की ओर जाने वाले स्कूली बच्चों को दिक्कत हुई। नौकरीपेशा लोगों को भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी तकनीकी खराबी के कारण यह बस रूट प्रभावित हुआ था। लोगों का कहना है कि बनीखेत-रंगड़ रूट पर बसों की संख्या पहले ही सीमित है। ऐसे में एक बस खराब होने से सुबह की पूरी परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। सबसे अधिक असर रोजाना बस पर निर्भर यात्रियों और विद्यार्थियों पर पड़ता है। लोगों ने निगम प्रबंधन से रूट पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच करवाने और बार-बार बस खराब होने की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बनीखेत बस अड्डा प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि निगम की बस खैरी में ही खराब हो गई थी। इस कारण शुक्रवार को बनीखेत-रंगड़ रूट प्रभावित हुआ।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed