फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Budget stopped the dream of building one's own house

Chamba News: बजट ने रोका अपना आशियाना बनाने का सपना

Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Budget stopped the dream of building one's own house
चंबा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में बजट न आने से आवास बनाने का काम रुक गया है। योजना के तहत नगर परिषद के दायरे में वर्ष 2015 से अब तक 300 घर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

गरीबों को आवास बनाकर देने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। मार्च के बाद बजट न आने से लोगों के मकानों का काम लटक गया है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। लगभग 65 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक आवास बनाने के लिए एक लाख 75 हजार की राशि दी जाती है। यह धनराशि तीन किस्तों में जारी होती है। नगर परिषद ने योजना के तहत नौ सालों में 300 मकान बनाए हैं, लेकिन लंबे समय से अब बजट न आने से काम रुके हैं। हालांकि, नगर परिषद की ओर से मांग भेजी गई है, लेकिन अभी तक बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। हालांकि, नगर परिषद ने यह तर्क दिया है कि बजट आने के बाद लंबित आवेदनों के तहत उन्हें लाभान्वित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिनकी आय तीन लाख से कम है, वे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मकान बना सकते हैं। साथ ही जमीन भी उनके नाम होनी चाहिए। तीन लाख से ज्यादा आय वाले इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते हैं।
--
ये वार्ड आते हैं नप के दायरे में
चौगान, सपड़ी, सुराड़ा, कसाकड़ा, चौंतड़ा, सुल्तानपुर, हरदासपुर, जनसाली, धड़ोग, हटनाला और जुलाहकड़ी वार्ड शामिल हैं।
--
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि बजट आने के बाद आवास के लिए लंबित आवेदनों को स्वीकृति दे दी जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed