{"_id":"5773c2224f1c1be92979b11f","slug":"bridge-work-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला पंचायत में वन विभाग की दबिश, झूला पुल का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला पंचायत में वन विभाग की दबिश, झूला पुल का काम रोका
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
bridge
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला पंचायत में बरहाल खड्ड पर बन रहे झूला पुल का काम वन विभाग की टीम ने रोक दिया है। विभाग की टीम ने बुधवार को दबिश देकर मौके से काम में इस्तेमाल हो रहे औजार व रेत-बजरी भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण वन विभाग की जमीन पर किया जा रहा है और इसके लिए पंचायत ने एनओसी नहीं ली है। इसके साथ ही पुल के निर्माण के लिए खड्ड से ही रेत-बजरी निकाली जा रही थी। जिसके चलते पंचायत पर अवैध खनन के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरओ राम स्वरूप राणा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वन विभाग की जमीन में बिना एनओसी के काम चलने की गुप्त सूचना विभाग को मिली थी। जिसके बाद विभाग ने एक उड़न दस्ते का गठन किया। जिसमें बीओ हटली राजकुमार, बीओ मोतला मान सिंह वर्मा सहित वन रक्षक लेख राज व चमन सिंह शामिल थे। मौके पर पहुंची टीम ने पुल निर्माण में लगाई जा रही सामग्री को अवैध खनन के जरिये एकत्र करने की बात सही पाई और 5,998 रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा मौके से औजार भी जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत को काम बंद करने के लिखित आदेश भेजे गए हैं। जब्त किए गए औजारों को स्थानीय व्यक्ति के घर में जमा करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग की जमीन पर कोई भी कार्य बिना एनओसी के शुरू नहीं हो सकता है। पंचायत को पहले वन विभाग से निर्माण की इजाजत लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।