{"_id":"5e0f78b78ebc3e87975ad206","slug":"bridge-chamba-news-sml3198361190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भडेला पंचायत दस लाख से सियुल नदी पर बना रही नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भडेला पंचायत दस लाख से सियुल नदी पर बना रही नया पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की भडेला पंचायत सियुल नदी पर मनरेगा के तहत तीस मीटर पुल का निर्माण कर रही है। सियुल नदी पर बनने वाले तीस मीटर लंबे पुल से ग्राम पंचायत भडेला, लनोट, डियुर, पिछला डियुर और सिंगाधार की दस हजार आबादी को लाभ मिलेेगा। मौजूदा समय में इन पंचायतों के लोग नदी पर टूटे हुए पेड़ों को रख कर आवाजाही कर रहे हैं। नदी पर पुल बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार लोनिवि व एनएचपीसी को ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव को भी भेजा लेकिन आज दिन तक विभाग व एनएचपीसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। इसके चलते ग्रामीणों की समस्या बढ़ती रही।
कुछेक माह पहले ग्रामीणों ने भडेला पंचायत की ग्राम सभा में उपरोक्त पुल को लेकर प्रस्ताव पास किया। इसको लेकर पंचायत को दस लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। पंचायत की ओर से मनरेगा के तहत नदी पर पुल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। दो माह में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। सबसे बड़ी बात पुल को बनाने में किसी ठेकेदार की लेबर नहीं लगी हुई। बल्कि स्थानीय ग्रामीण पुल बनाने के कार्य में लगे हुए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को पुल के साथ रोजगार भी हासिल हुआ है।
पंचायत प्रधान लीला देवी ने बताया कि ग्राम सभा में में उपरोक्त कार्य को डाला गया था। इस कार्य की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
बीडीओ सलूणी प्रताप चौहान ने बताया कि मनरेगा के तहत दस लाख की लागत से सियुल नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कनिष्ठ अभियंता की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। दो माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा।