फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brainstorming on future plans related to LPG

Chamba News: रसोई गैस से संबंधित भविष्य योजना पर मंथन

Thu, 20 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on future plans related to LPG
चंबा के एसी टू डीसी कार्यालय  सिटी गैस वितरण और पाइप्ड नेचुरल गैस से संबंधित भविष्य योजना बारे
चंबा। जिले में सिटी गैस वितरण और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति से संबंधित भविष्य योजना के बारे में थिंक गैस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने की। इस दौरान सहायक आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन थिंक गैस के प्रतिनिधियों के माध्यम से नगर परिषद चंबा, चुवाड़ी और डलहौजी में सिटी गैस वितरण और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए कि चिह्नित नगर परिषदों में थिंक गैस के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर गैस वितरण और उसकी आपूर्ति की भविष्य योजना के संदर्भ में कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन हिमाचल, क्लीन हिमाचल बनाने के संदर्भ में जिले में सिटी गैस वितरण की ओर से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के संबंध में कार्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed