फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brahmin Pratinidhi Sabha expresses concern over entry tax.

Chamba News: ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने एंट्री टैक्स पर जताई चिंता

Sat, 13 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Pratinidhi Sabha expresses concern over entry tax.
ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की मासिक बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
कहा - एंट्री टैक्स से णिमहेश यात्रा और पर्यटन प्रभावित होने की आशंका
विज्ञापन

बैठक में संगठन को जमीन स्तर तक मजबूत करने का भी लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की मासिक बैठक शनिवार को परशुराम भवन मोहल्ला जनसाली में प्रधान अजितेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, समाजहित के मुद्दों और जन सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक का प्रमुख विषय भरमौर उपमंडल प्रशासन की ओर से क्षेत्र में प्रवेश के लिए लगाया गया एंट्री टैक्स रहा। सभा ने इस निर्णय पर चिंता जताई और जिला प्रशासन से पुनर्विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त प्रवेश शुल्क का असर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या पर पड़ सकता है। इससे पवित्र मणिमहेश यात्रा भी प्रभावित होने की संभावना है। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से नए कर लगाने के बजाय प्रशासन को सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ एवं पर्याप्त ठहराव व्यवस्था, यात्री सुविधाओं के विस्तार व पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तय किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उपसमितियों का गठन कर संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को जनसहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। बैठक में देवेंद्र कुमार, पवन कुमार वेद, सत्य प्रसाद वेद, इंदु शर्मा, युक्ति शर्मा, धर्मवीर वेद, सुरेश कश्मीरी, हेमंत माड़ियान, पवन भारद्वाज सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed