फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Books Our Cultural Heritage: Neeraj Nayyar

पुस्तकें हमारी सांस्कृतिक धरोहरें : नीरज नैयर

Fri, 02 Jun 2023 06:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jun 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Books Our Cultural Heritage: Neeraj Nayyar
चंबा। जिले के ऐतिहासिक चंबा चौगान में स्थित कला केंद्र में पुस्तक कुटीर हटनाला के सौजन्य से दो से नौ जून तक एक सप्ताह के लिए पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक नीरज नैयर ने प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि पुस्तकें पढ़ाना बहुत अच्छी आदत है जिससे आदमी अपने अंदर ज्ञान का भंडारण कर सकता है। कहा कि पुस्तकें हमारी सांस्कृतिक धरोहरें हैं और हम सभी को इन्हें सहेज कर रखना चाहिए। ज्ञान बढ़ाने की वास्तविक क्षमता आज भी इन्हीं पुस्तकों में है। उन्होंने कहा कि समय के साथ युवा पुस्तक पढ़ने की आदत को न छोड़कर इसे अपनाएं। विधायक ने जिले के समस्त लोगों से आह्वान किया है कि ऐतिहासिक चौगान में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी का भरपूर लाभ उठाएं और प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न पुस्तकों को पढ़कर अपना ज्ञानवर्धन करें। इस अवसर पर डिप्टी डीईओ उमाकांत सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed