फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bolero falls into drain, driver killed, two passengers seriously injured

Chamba News: नाले में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो सवार गंभीर रूप घायल

Fri, 16 Jan 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bolero falls into drain, driver killed, two passengers seriously injured
चंबा के पांगी में हेंठ नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।स्रोत जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी की लुज पंचायत के मंगलवास स्थित हेंठ नाला के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे एक बोलेरो के 300 मीटर गहरे नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो सवार गंभीर रूप घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी (जेएंडके-17ए-2830) लुज से जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंगलवास के हेंठ नाला के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो गाड़ी करीब 300 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चालक विद्या लाल (36 वर्ष) पुत्र हीरा नंद गांव सम्यास लुणी, तहसील अठ्ठोली, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायलों की पहचान अरुण कुमार (15 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार गांव व डाकघर करयास तहसील पांगी, जिला चंबा और प्रदीप कुमार (26 वर्ष) पुत्र हीरा नंद गांव सम्यास लुणी, तहसील अठ्ठोली जिला किश्तवाड़ (जेएंडके) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को से सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पांगी में वाहन हादसे में जम्मू-कश्मीर के चालक की मौत हुई है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed