फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bms protest chamba lebour act change by government

केंद्र सरकार द्वारा रद्द किए श्रम कानूनों के विरोध में गरजे बीएमएस के पदाधिकारी

Wed, 28 Oct 2020 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
bms protest chamba lebour act change by government
चंबा। केंद्र सरकार के रद्द किए गए श्रम कानूनों को दोबारा लागू करवाने को लेकर बुधवार को भारतीय मजदूर संघ ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसमें भारतीय मजदूर संघ के अलावा आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदूर संघ ने एक मांगपत्र उपायुक्त के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। ज्ञापन के जरिये प्रधानमंत्री को अवगत करवाया गया कि रद्द किए गए श्रम कानूनों से ठेकेदारों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

जबकि आउटसोर्स प्रणाली के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों का शोषण हुआ है। इसलिए रद्द किए गए श्रम कानूनों को दोबारा से लागू किया जाए। अन्यथा भारतीय मजदूर संघ देश भर में आंदोलन शुरू करेगा। इसका खामियाजा केंद्र और प्रदेश की सरकारों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह राणा ने कहा कि श्रम कानूनों के रद्द होने से उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को नुकसान होगा। जबकि उद्योगपतियों को इससे लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिडडे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाए।

इस मौके पर बीएमएस की प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती दुग्गल, जिला संगठन सचिव पवन राणा, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, सदस्य दलीप सिंह, बबीता देवी, अनूपा देवी, सपना, उषा, पूजा, प्रीतो, पुष्पा, भोली देवी और कमलेश कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed