{"_id":"6a8dbefad7c2573c180d3408","slug":"now-a-fee-of-10-will-be-charged-for-the-registration-slip-at-the-ayurvedic-hospital-chamba-news-c-88-1-ssml1006-194376-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब आयुर्वेदिक अस्पताल में पर्ची के लिए लगेंगे 10 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब आयुर्वेदिक अस्पताल में पर्ची के लिए लगेंगे 10 रुपये
Wed, 26 Aug 2026 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
चंबा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाने वाले मरीजों को अब कुछ सेवाओं के लिए शुल्क देना होगा। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक में पर्ची शुल्क 10 रुपये तय किया गया है। पहले पर्ची का कोई शुल्क नहीं लिया जाता था।
वहीं, फर्स्ट एड का कोर्स करने वालों से अब 500 रुपये की जगह शुल्क के रूप में 1000 रुपये लिए जाएंगे। इसमें 100 फीसदी वृद्धि की गई है। हालांकि 145 दिन का फर्स्ट एड कोर्स करने के लिए नया शुल्क देना होगा।
ड्राइविंग लाइसेंस के मेडिकल शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए 100 रुपये शुल्क के रूप में लगेंगे। गन लाइसेंस का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 180 किया गया है। इसी तरह अन्य शुल्क में भी 60 से 100 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासकीय निकाय की बैठक हुई। बैठक में संस्थान की आय के साधन बढ़ाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
संस्थान में होने वाले 15 प्रकार के रक्त जांच परीक्षणों के निर्धारित शुल्क को भी मंजूरी दी गई। उपायुक्त ने चिकित्सालय की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आय के साधन बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद चंबा के सहयोग से जिला मुख्यालय और विभिन्न वार्डों में नियमित विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 11.43 लाख रुपये की राशि के लिए पूर्व में ली गई अनुमति को कार्योत्तर स्वीकृति के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अलावा लंबित 1.46 लाख रुपये की भुगतान राशि से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलविंद्र संधू ने संस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
पंचकर्म पाठशाला के निर्माण के लिए खर्च होंगे तीन लाख रुपये
बैठक में चिकित्सालय में पंचकर्म पाठशाला के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, लैब अभिकर्मक के लिए 1.50 लाख, आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए 1.48 लाख, विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए 2.20 लाख, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के लिए 1.35 लाख और साफ-सफाई व्यवस्था के लिए पांच लाख रुपये की राशि का अनुमोदन किया गया है।