फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP provided relief material to the disaster affected people of Chamba, Leader of Opposition and State Preside

Chamba: भाजपा ने आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत सामग्री, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे माैजूद

Thu, 11 Sep 2025 01:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Sep 2025 01:32 PM IST
सार

 प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए निकले।

विज्ञापन
BJP provided relief material to the disaster affected people of Chamba, Leader of Opposition and State Preside
भाजपा ने आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत सामग्री - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा जिले के नूरपुर से चंबा जिले के लिए राहत सामग्री के पांच ट्रक रवाना करते ही गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए निकले। सर्वप्रथम भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को मिलते हुए, राहत सामग्री बांटते के बाद डलहौजी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान अनेक स्थानों पर प्राकृतिक आपदा से घरों को हुई क्षति को देखा और जो भूमि बह गई है, धंस रही है, जिस पर दोबारा मकान बनाना संभव नहीं है, ऐसे स्थलों को देखा। इस दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल साथ में रहे।  डाॅ0 बिंदल ने बताया कि इसके बाद डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में प्रवास किया। विस्थापितों को राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर साथ मौजूद रहे। इसके बाद चुराह विधानसभा के विधायक डाॅ. हंसराज के साथ चुराह विधानसभा का दौरा किया। पूरे दिन जो त्रासदी देखी है व बड़ी कष्टदायक है।  डाॅ. बिंदल ने बताया कि सुबह 9:00 बजे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक हंसराज, विधायक डीएस ठाकुर, विधायक डाॅ. जनकराज पूर्व विधायक पवन नयर के साथ चंबा विधानसभा के प्रभावित स्थानों का प्रवास किया और प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। जिला चंबा में हजारों घर पूर्ण रूप व आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों एकड़ भूमि तबाह हो गई और कोई भी सड़क ऐसी नहीं है जो प्रभावित न हुई हो। उन्होनें कहा कि सरकार का प्रथम दायित्व है कि वे राहत कार्यों में तेजी लाए और सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं बिजली आपूर्ति को यथाशीघ्र बहाल करें। बिंदल ने बताया कि चंबा जिला में प्रभावितों को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में राहत सामग्री बांटी गई। अब तो प्रदेश ही नहीं अब तो अन्य प्रदेशों से भी राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश को भेजी जा रही है, जिससे बाढ़ प्रभावितों को बड़ी सहित मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed