{"_id":"67128c5048d29624dd096c85","slug":"bhupendra-took-over-as-naib-tehsildar-in-saloni-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135388-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में भूपेंद्र ने संभाला नायब तहसीलदार का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में भूपेंद्र ने संभाला नायब तहसीलदार का पदभार
Fri, 18 Oct 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 18 Oct 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर भूपेंद्र सिंह ने पदभार संभाल लिया है। नायब तहसीलदार के साथ वह उपायुक्त कार्यालय में तहसील रिकवरी का भी कार्यभार संभालेंगे।
सलूणी में इस पद को भरने के लिए हड़ताल पर बैठीं दो महिलाओं के आंदोलन के बाद सरकार ने यह तैनाती की है। भूपेंद्र सिंह ने अपना पदभार संभालने के बाद कहा कि लोगों के राजस्व संबंधी कार्य बिना वजह नहीं लटकाए जाएंगे। प्रमुखता के आधार पर लोगों के कार्य किए जाएंगे। एक कार्य को करवाने के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जो कार्य जितनी जल्दी हो सकेगा, उसे उतनी शीघ्रता के साथ पूरा किया जाएगा। लोगों को बेहतर सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद
--