फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour's rightful money will be spent only on development: Dr. Janak Raj

भरमौर के हक का पैसा सिर्फ विकास में लगेगा : डॉ. जनकराज

Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bharmour's rightful money will be spent only on development: Dr. Janak Raj
भरमौर के हक का पैसा सिर्फ विकास में लगेगा : डॉ. जनकराज
विज्ञापन

जलविद्युत परियोजनाओं की लाडा-सीएसआर फंडिंग का होगा विशेष ऑडिट
जनता के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के अंतर्गत अब तक लाडा (लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) और सीएसआर (कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी) मद में किए गए विकास कार्यों की विशेष ऑडिट करवाई जाएगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक में लिया। इसकी अध्यक्षता समिति के सभापति ने की। इतना ही नहीं, इसके बारे में अब समिति के सभापति ने प्रधान महालेखाकार के कार्यालय को इस विशेष ऑडिट के लिए स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। यह ऑडिट सुनिश्चित करेगा कि परियोजनाओं से प्राप्त धनराशि का सही ढंग से उपयोग हुआ है अथवा नहीं। क्या यह धन क्षेत्र के वास्तविक विकास में लगा भी या नहीं। भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि अनेक जलविद्युत परियोजनाएं उनके विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं लेकिन, स्थानीय प्रतिनिधियों और पंचायत संस्थाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाडा और सीएसआर फंड का उपयोग क्षेत्रीय प्राथमिकताओं और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए था। अनेक मामलों में निर्णय प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों, बीडीसी, प्रधानों और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों को दरकिनार कर दिया। विधायक ने कहा कि कई मामलों में परियोजनाओं का संचालन करने वाली कंपनियां अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों से बचती रही हैं। उन्होंने चेताया कि अब हर एक रुपये का हिसाब मांगा जाएगा और जनता के हक का पैसा जनता के ही विकास में लगे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. जनकराज ने आश्वस्त किया कि यदि इस ऑडिट के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जलविद्युत परियोजनाओं के नाम पर भरमौर की जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed