फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Hadsar-Kugati road closed for three days

भरमौर-हड़सर-कुगति सड़क तीन दिन से बंद

Tue, 19 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Hadsar-Kugati road closed for three days
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर-कुगति सड़क तीन दिन से यातायात के लिए बंद है। सड़क के बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोगों को अपने रिस्क पर वाहनों की अदला-बदली कर सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी दो-तीन दिन के भीतर सड़क पर गिरी चट्टानों को तोड़कर यातायात बहाल करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई भारी बारिश से भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर आठ किलोमीटर के दायरे में भूस्खलन होने से भारी-भरकम चट्टानें सड़क पर गिर गईं। इससे मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। यातायात ठप होने से ग्रामीणों को अब आठ किलोमीटर तक का सफर अपने रिस्क पर ही तय करना पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, सुरेंद्र कुमार आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर जल्द सड़क बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि हड़सर से आगे आठ किलोमीटर तक के रास्ते से मलबे और चट्टानों को हटा दिया गया है। शेष मार्ग पर गिरी चट्टानों को ब्लास्टिंग के जरिये तोड़कर हटाया जाएगा। कहा कि आगामी दो-तीन दिन में मार्ग बहाल करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed