फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhanjradu-Shahwa-Bhadakwas road became a road of death, department washed its hands off it

Chamba News: भंजराडू-शहवा-भड़कवास सड़क बनी मौत का रास्ता, विभाग ने झाड़े हाथ

Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bhanjradu-Shahwa-Bhadakwas road became a road of death, department washed its hands off it
चंबा में चुराह का भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और विभागीय उदासीनता एक बार फिर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ गई। वीरवार रात भंजराडू-शहवा-भड़कवास सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि सड़क अभी विभाग को हस्तांतरित ही नहीं हुई है। सिर्फ तीन किलोमीटर लंबी यह खतरनाक सड़क खड़ी पहाड़ी को काटकर बनाई गई है, जिसके एक ओर सैकड़ों फीट गहरी खाई है। हैरत की बात है कि इस पूरे हिस्से में कहीं भी सुरक्षा दीवार (पैरापिट) नहीं बनाई गई है। गांव खजुआ के ग्रामीण वर्षों से विभाग से सड़क पर पैरापिट, सोलिंग और ब्लैकटॉपिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिला सड़क अभी पास नहीं हुई है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
यह पहली बार नहीं है जब इस सड़क ने जिंदगियां लील ली हों। कुछ महीने पहले भी एक पिकअप यहां दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। तब चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई थी। चुराह उपमंडल की कई अन्य ग्रामीण सड़कों पर भी पूर्व में दोपहिया और चौपहिया वाहन हादसों के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

भंजराडू से भड़कवास तक लगभग नौ किलोमीटर लंबा मोटरेबल मार्ग है, लेकिन इसे अभी तक विभाग को पास नहीं किया गया है। कलोनी मोड़ से भंजराडू तक 1.7 किलोमीटर का हिस्सा ही स्वीकृत है। एसडीएम कार्यालय में कई बार पासिंग के लिए आवेदन किया गया, लेकिन हर बार प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। राजीव विष्ठ, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed