{"_id":"638399b33309e47df578777d","slug":"beautiful-vase-made-from-empty-oil-tin-chamba-news-sml4291414112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेल के खाली टीन को बनाया सुंदर फूलदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेल के खाली टीन को बनाया सुंदर फूलदान
विज्ञापन
चंबा के किहार में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास में टीन के डब्बों पर पेंटिंग बनाती ब?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास किहार की बालिकाएं तेल के खाली टीन को सुंदर गमलों के रूप में प्रयोग करने की कला सीख रही हैं। रविवार की गतिविधि के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास किहार में बालिकाओं की ओर से तेल के खाली टीन में विभिन्न प्रकार की चित्रकारी से गमलों के रूप में प्रयोग किया गया।
ज्ञात रहे कि समग्र शिक्षा के तहत जिला चंबा में वर्तमान में 11 छात्रावास चल रहे हैं। इन छात्रावासों में अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल, दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। हर सप्ताह रविवार के दिन छात्रावासों में बच्चों की ओर से विशेष एक्टिविटी की जाती है। इसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के जीवन कौशल से संबंधित कार्य करवाए जाते हैं ।
इसी कड़ी में इस सप्ताह छात्रावास किहार की छात्राओं नौवीं कक्षा की गुलनाज, 11वीं की प्रिया, नौवीं कक्षा की तनु, संजना, अंजना, दसवीं कक्षा की रेशमा और जमा दो कक्षा की मुस्कान ने सुंदर चित्रकारी से तेल के तीन को फूलदान के रूप में परिवर्तित किया। इन फूलदानों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। छात्रावास वार्डन कुंतो देवी ने बताया कि इसमें बच्चियाें ने विशेष योगदान दिया। जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राजेश शर्मा और जिला छात्रावास समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान ने छात्रावास की छात्राओं को इसी प्रकार कार्य करते हुए आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यों को सराहा।