फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bdc election result

भरमौरी के घर में फहरा भगवा

Sat, 28 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Sat, 28 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
bdc election result

विज्ञापन

मंत्री की गृह पंचायत संचूई में 70 मतों से जीती भाजपा समर्थित उम्मीदवार
शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे आया आखिरी परिणाम
होली में सबसे बड़े, हड़सर में सबसे कम अंतर से फैसला
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बीडीसी चुनाव परिणाम में दिलचस्प नतीजे देखने को मिले। सबसे दिलचस्प मुकाबला वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के गृह पंचायत संचूई में हुआ।

यहां भाजपा और कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों के बीच हुए सीधे मुकाबले में भाजपा समर्थित रितु ने कांग्रेस समर्थित रीता देवी को 70 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


रितु को 664 जबकि रीता को 594 मत पड़े। इसके अलावा वजोल में सोहन लाल ने सोनू कुमार को 55 मतों से पराजित किया। यहां सोहन लाल को 559 जबकि सोनू को 304 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंयूर में डुमणा राम ने करतार सिंह को 271 मतों से पराजित कर दिया। डूमणा राम को 593 जबकि करतार को 322 मतों से संतोष करना पड़ा। चन्हौता में सत्या देवी ने निर्मला देवी को 141 मतों से हरा दिया। सत्या देवी को 545 तो निर्मला को 404 मत हासिल हुए। गरोला में नीलम ने रजनी देवी को 466 मतों से हराया। नीलम को 1383 तो रजनी को 817 मत पड़े।

हड़सर में शीला देवी ने कविता वशिष्ठ को नजदीकी मुकाबले में आठ मतों के अंतर से पराजित कर दिया। शीला देवी को 242 जबकि कविता को 234 मत पड़े। चौभिया में अरुण कुमार ने हरीश को 33 मतों से पराजित किया। अरुण को 362 तो हरीश को 329 मत मिले। होली में अनूप कुमार ने सुरेश कुमार को 596 मतों के अंतर से हराया। अनूप को 966 तो सुरेश को 370 मतों से संतोष करना पड़ा।


कुलेठ में रीना देवी ने पवना कुमारी को 62 मतों के अंतर से पराजित किया। रीना को 415 और पवना को 353 मत हासिल हुए। भरमौर में आरती देवी ने खिन्नो देवी को आठ मतों के अंतर से पराजित कर दिया। आरती को 291 जबकि खिन्नो को 283 मत हासिल हुए। जगत में प्रवीणा ने सुलक्षणा को 89 मतों से हरा दिया। प्रवीणा को 526 मत जबकि सुलक्षणा को 437 मत पड़े। जबकि पूलन में नरेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 47, औराफाटी में रोहित ने 106, खणी में सपना ने 147 और बड़ग्रां में कुंज लाल 50 मतों से चुनाव में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed