फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Attendance is not marked after working whole day in MNREGA

Chamba News: मनरेगा में दिनभर कर रहे काम, शाम को नहीं लग रही मजदूरों की हाजिरी

Sun, 12 Mar 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attendance is not marked after working whole day in MNREGA
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह में मनरेगा कार्य में दिहाड़ी लगाने के उपरांत भी लोगों को हाजिरी नहीं लग रही हैं। ऑनलाइन हाजिरी लगाने का प्रक्रिया पंचायत के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। चुराह की 55 पंचायतों के ग्रामीण मनरेगा में हाजिरी न लगने से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर रोजाना सुबह कार्य स्थल पहुंच रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी न लगने से उन्हें दिनभर काम करने के बाद बिना हाजिरी लगाए ही अपने घरों को लौटना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 15 दिन लगातार काम करने वाले मनरेगा मजदूरों की हाजिरी भी मास्टररोल में दर्ज नहीं हो पाई है, जबकि कुछ मजदूरों की कम दिहाड़ियां दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

मजदूरों में धनी राम, दूनी राम, सिंह राम, कर्म चंद, मालती देवी, सीमा देवी, रजनी, राधा, हनीफा, गुड्डी और लतीफा का कहना है कि दिन भर काम करने के बाद भी उनकी हाजिरी नहीं लगती है। ऐसी समस्या ऑनलाइन हाजिरी लगने की वजह से पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने से कोई दिक्कत नहीं है, मगर रोजाना काम पर दिहाड़ी लगाने के उपरांत उनकी ऑनलाइन या ऑफलाइन हाजिरी दर्ज होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने वाले सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से लोगों की मनरेगा हाजिरी नहीं लग पा रही थी। लेकिन अब इस समस्या का हल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed