फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ATM facility will be available in the new bus stand

Chamba News: नए बस अड्डे में मिलेगी एटीएम की सुविधा

Sat, 18 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
ATM facility will be available in the new bus stand
निदेशालय को भेजे प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के कसाकड़ा स्थित नए बस अड्डे में जल्द एसबीआई का एटीएम स्थापित होगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चंबा डिपो प्रबंधन की ओर से बस स्टैंड में एटीएम स्थापित करने के लिए निदेशालय को जो प्रस्ताव भेजा था, उसे स्वीकृति मिल गई है। अब औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एटीएम स्थापित कर दिया जाएगा। दरअसल, चंबा के नए बस अड्डे में एटीएम न होने से यात्री काफी परेशान रहते हैं। उन्हें पैसे निकालने के लिए जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता है। इससे उनका समय भी बर्बाद होता है। हालांकि, परिवहन निगम ने कई बार एसबीआई और पीएनबी के अधिकारियों को भी प्रस्ताव भेजा लेकिन, बैंक प्रबंधन की ओर से एटीएम स्थापित करने को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए। अब बस अड्डे में एटीएम की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed