फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Assistance of two lakh rupees provided to the bereaved family under the insurance scheme.

Chamba News: बीमा योजना में पीड़ित परिवार को दी दो लाख की मदद

Mon, 20 Apr 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Assistance of two lakh rupees provided to the bereaved family under the insurance scheme.
मंगला (चंबा)। ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा ने एक पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा दावा निपटाते हुए 2 लाख रुपये की सहायता राशि परिवार तक पहुंचाई है।
विज्ञापन

मंगला निवासी राज कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में वार्षिक 436 रुपये के प्रीमियम के साथ पंजीकरण करवाया था। बीमारी के चलते राज कुमार का निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बैंक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रक्रिया को प्राथमिकता दी। शाखा प्रबंधक संदीप डोगरा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें योजना की पूरी जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करवाने में मदद की। इसके बाद मृतक की पत्नी प्रीतो देवी को दो लाख का चेक दिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में अटल पेंशन योजना सहित कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं उपलब्ध हैं। अटल पेंशन योजना के तहत पंजीकरण करने वाले व्यक्ति को भविष्य में हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। यह वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed