फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As soon as the weather cleared, the farmers of the district reached the fields.

Chamba News: मौसम खुलते ही खेतों में पहुंचे जिले के किसान

Sun, 10 May 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 May 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
As soon as the weather cleared, the farmers of the district reached the fields.
ग्राम पंचायत मंगला में गेहूं की कटाई करते किसान: संवाद
नगदी फसलों की खेती में जुटे कीड़ी पंचायत के लग्गा क्षेत्र के किसान
विज्ञापन

बंद गोभी की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, बाहरी मंडियों तक जाती है फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले में बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में काम प्रभावित रहा लेकिन अब मौसम साफ होते ही ग्राम पंचायत कीड़ी के लग्गा क्षेत्र के किसान नगदी फसलों की खेती में जुट गए हैं।
इन दिनों क्षेत्र में बंदगोभी लगाने का उपयुक्त समय होने के चलते किसान अपने परिवारों के साथ खेतों में दिनभर मेहनत कर रहे हैं। क्षेत्र में बंदगोभी की अच्छी पैदावार के लिए किसान लंबे समय से पहचान बनाए हुए हैं। हर साल यहां से दर्जनों गाड़ियों में बंदगोभी बाहरी मंडियों तक भेजी जाती है जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलता है।
विज्ञापन

किसानों में पवन कुमार, बासूराम, कैलाश चंद, हुक्म सिंह, राम सिंह, उत्तम चंद और धर्म चंद ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नगदी फसल की रोपाई नहीं हो पा रही थी लेकिन अब मौसम खुलने के बाद उन्होंने बंदगोभी की खेती शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस बार भी अच्छी पैदावार की उम्मीद है। शकला, पधरुई, पेटी अठलूई, लाठूई, मधिकोट, हथला, जुंगली और ओशो गांवों में बड़े स्तर पर बंदगोभी की खेती की जाती है। यहां तैयार होने वाली फसल चंबा, जालंधर और पठानकोट जैसी बाहरी मंडियों तक पहुंचती है। कीड़ी और गुबाड़ पंचायत के किसान नगदी फसल के उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं। आधुनिक खेती तकनीकों और मेहनत के दम पर किसान अब सब्जी उत्पादन को आय का मजबूत साधन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed