फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As soon as it rains, dirt from the drains enters the school.

Chamba News: बारिश होते ही स्कूल में घुस जाती है नालियों की गंदगी

Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
As soon as it rains, dirt from the drains enters the school.
चंबा। शहर के चौगान वार्ड के पक्काटाला स्थित मिडल स्कूल परिसर में नालियों की गंदगी पहुंच रही है। इससे विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को परेशानियां पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

नाले और ढांक के समीप भी कूड़ा बिखरा है। ठेकेदार बेहतर सफाई प्रबंधन के दावे कर रहे हैं, मगर वार्ड की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। नगर परिषद भी समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करने की बात करती है, लेकिन कूड़ा निष्पादन पर इसका प्रभाव नहीं दिख रहा है। पक्काटाला स्थित नाला भी बारिश के दौरान ओवरफ्लो हो जाता है। इससे यह गंदगी सड़क पर बहती है और पूरे मोहल्ले में दुर्गंध का माहौल रहता है।
विज्ञापन

--
निकासी नाली को भूमिगत कर डालना चाहिए, जिससे बारिश के दिनों में या नाली में गंदा पानी ओवरफ्लो होने के चलते वार्ड वासियेां को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश डेविड
--
निकासी नालियों में कूड़ा अटकने से और मरम्मत न होने से बारिश के दौरान गंदा पानी घर में घुस जाता है। प्रशासन को भी सूचित किया है, मगर समस्या हल नहीं हुई।
- नूर मोहम्मद
--
पक्काटाला मोहल्ले में एक मिडल स्कूल है। इसके आसपास कूड़ा बिखरा रहता है। नाले और सीवरेज का गंदा पानी स्कूल परिसर से होकर निकला है। अभी समाधान नहीं हुआ है।
- नीटू कुमार
--
वार्ड में कई जगह ढांक से नीचे कूड़ा फेंक दिया जाता है। कचरा निष्पादन के लिए कोई एक जगह चिह्नित नहीं है। कई बार कूड़ा नालियों में फंसने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - विकास रैना

--
सफाई ठेकेदार सुबोध पाठक ने कहा कि पक्काटाला स्थित नाले को समय-समय पर साफ किया जाता है। वार्ड में लोगों को भी गीला और सूखा कचरा अलग देने के बारे में आह्वान किया गया है। लोग इसमें सहयोग भी कर रहे हैं।


--नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि ठेकेदार को कूड़े के सही निष्पादन करने के बारे में निर्देश दिए जाएंगे। जो लोग कूड़ा अलग-अलग कर नहीं दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed