फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As soon as it rained, darkness again spread in 300 villages of the district.

Chamba News: मेघ बरसते ही जिले के 300 गांवों में फिर पसरा अंधेरा

Sun, 05 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
As soon as it rained, darkness again spread in 300 villages of the district.
ठप पड़े 60 बिजली ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने के लिए बोर्ड ने भेजी टीमें
विज्ञापन

मौसम के अचानक करवट बदलते ही दोपहर बाद शुरू हो गया बारिश का दौर

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मूसलाधार बारिश के चलते जिले के 300 गांवों में एक बार फिर अंधेरा पसर गया है। इसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश के चलते जिले में शीतलहर बढ़ गई है।

हालांकि, सुबह के समय मौसम साफ रहा। धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली मगर दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली।
जानकारी के अनुसार जिले में बारिश के चलते साठ बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। बिजली बोर्ड ने बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने के लिए टीमें मौके पर भेज दी हैं। उम्मीद है कि सोमवार तक ये ट्रांसफार्मर बहाल हो जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से जिले में भारी बारिश का क्रम जारी है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिले में बारिश के बाद व्यवस्था बेहतर है। बिजली बोर्ड ठप पड़े ट्रांसफार्मरों को बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed