फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apply for 21 Anganwadi posts in Mehla by the 20th.

Chamba News: मैहला में आंगनबाड़ी के 21 पदों के लिए 20 तक करें आवेदन

Wed, 30 Sep 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Apply for 21 Anganwadi posts in Mehla by the 20th.
पांच कार्यकर्ता और 16 सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे, 28 अक्तूबर को साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाल विकास परियोजना मैहला के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त 21 पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 16 पद शामिल हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है। साक्षात्कार 28 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक उपमंडल अधिकारी चंबा के कार्यालय में होंगे।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद कुण्डी-1, बैली, घरमाणी, चड़ी-1 और किलोड़ केंद्रों में रिक्त हैं। वहीं, सहायिका के पद कुण्डी-2, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़, दाढ़ूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार और मांडला केंद्रों में भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया (उप गांव) की सामान्य निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी अथवा प्रति हस्ताक्षरित आय प्रमाणपत्र मान्य होगा।

उम्मीदवार हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वार्षिक आय, परिवार नकल सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ 20 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed