{"_id":"5e2ae2988ebc3e4b18058c8e","slug":"aparajita-aparajita-chamba-chamba-news-sml32202938","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं शारीरिक, मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर बन सकती हैं अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं शारीरिक, मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर बन सकती हैं अपराजिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सीडैक शिक्षण संस्थान चंबा में शुक्रवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. केशव वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक कपिल शर्मा और संस्थान की प्रभारी शीतल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि महिलाएं शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर अपराजिता बन सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को खुद प्रयास करना होगा। आज की युवा पीढ़ी मोबाइल को जानकारी का माध्यम बनाए, न कि मोबाइल पर फेसबुक और व्हाट्सऐप चलाकर समय बर्बाद करें। समाज में महिलाओं का दर्जा सबसे ऊपर है। महिला ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देती है। अच्छे संस्कार पाकर ही बच्चा समाज में अच्छा कार्य करता है। जिस बच्चे को बचपन में अच्छे संस्कार नहीं मिलते, वह समाज में अच्छा नागरिक नहीं बन पाता।
चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि युवतियों को मोबाइल की लत में पड़ने से बचना चाहिए। युवतियां किसी के कहने पर भी सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी व फोटो को शेयर न करें। ऐसा करने पर पर वह बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं। संस्थान की प्रभारी शीतल ने भी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सीडैक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान की प्रभारी शीतल ने कहा कि आज के समय में युवतियां भी युवकों के साथ कंधे से कंधा मिला कर हरेक स्थान पर खड़ी हैं। शीतल ने कहा कि संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान के अलावा बेस्ट मेटीरियल का बेहतरीन उपयोग करते हुए पक्षियों के लिए घरौंदे भी तैयार किए गए हैं।