फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anurag got the title of Student of the Year

Chamba News: अनुराग को मिला स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब

Mon, 16 Oct 2023 10:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
Anurag got the title of Student of the Year
मह​र्षि दयांनद मठ उच्च विद्यालय चंबा में सालाना समारोह में अपनी प्रस्तुति पेश करते विद्यार्थी:
चंबा। महर्षि दयानंद मठ विद्यालय में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमान मिन्हास मुख्यातिथि और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य विकास महाजन विशेषातिथि थे। दयानंद मठ के अध्यक्ष आचार्य महावीर सिंह और उपाध्यक्ष करुणा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। इसके बाद दयानंद मठ चंबा की शाखा साच और भनौता के नर्सरी से चौथी कक्षा के नौनिहालों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सभी स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में मठ स्कूल जिले के टॉप स्कूलों में शामिल है। इस स्कूल में पढ़े विद्यार्थी कई प्रशासनिक अधिकारियों समेत ऊंचे पदों पर कार्य कर रहे हैं। समारोह में 12 कक्षा के छात्र अनुराग ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ छात्र घोषित किया गया और ''महाराणा प्रताप सदन'' को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वामी सुमेधानंद छात्रवृत्ति एवं ऋषि कुमार छात्रवृत्ति से मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इनमें पुष्कर सिंह बिजलवान, नियति, स्वाति, नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी और तमन्ना ठाकुर हैं। ये छात्रवृत्तियां विद्यालय प्रबंधन की ओर से जिले में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले मेधावी छात्रों को दी जाती हैं। तृषा महाजन ने सत्र 2020-21 में बारहवीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। समारोह में स्कूल प्राचार्या बृज बाला गुप्ता, सह-प्राचार्या करुणा आर्या, डिम्पल ठाकुर, अनीता शर्मा, कामिनी शर्मा, सुमित सिंह, कामनी, अभिषेक महाजन, रजनी, डिम्पल, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed