फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anger over non-starting of Mudrika bus service in the periphery of the city

Chamba News: शहर की परिधि में मुद्रिका बस सेवा शुरू न होने पर रोष

Thu, 04 Apr 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Anger over non-starting of Mudrika bus service in the periphery of the city
शहर की परिधि में मुद्रिका बस सेवा शुरू न होने पर रोष
विज्ञापन

हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद चंबा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
बैठक में सरकार की मांग, मेडिकल कॉलेज में हो विशेषज्ञों की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद चंबा की बैठक होटल इरावती में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष वाईके पुरी ने की। बैठक में शहर और अन्य जनकल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि शहर की परिधि में निगम की ओर से मुद्रिका बस सेवा शुरू न होने पर रोष जताया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि इस बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बैठक में पदाधिकारियों ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि शहर में राइड विद प्राइड वैनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। मामले को लेकर वे उपायुक्त को भी ज्ञापन सौपेंगे। बैठक में परिषद के वार्षिक उत्सव को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि वार्षिक उत्सव जून में मनाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष लगभग 6 शख्सियतों और संस्थाओं को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा निर्णय लिया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षाओं में जिला स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में चंबा मेडिकल कॉलेज में हृदयरोग विशेषज्ञ न होने पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की जाए। बैठक में प्रवीण शेखरी, ओपी ठाकुर, सुरेंद्र विज, बुनिया राम, लीला ठाकुर, हरीश बलवान, डॉक्टर कविता बिजलवान, नरेश ठाकुर, भुवनेश्वर पुरी, कुलदीप माह आदि उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed