फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An investigation will also be conducted into the 600 trees felled in the 'TD' and 'Lot' areas of Billa Van Beat.

Chamba News: बिल्ला वन बीट में टीडी और लॉट में काटे 600 पेड़ों की भी होगी जांच

Sun, 14 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
An investigation will also be conducted into the 600 trees felled in the 'TD' and 'Lot' areas of Billa Van Beat.
कथित अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने एक के बजाय बनाईं दो जांच टीमें
विज्ञापन

एक टीम कथित अवैध कटान तो दूसरी सरकारी अनुमति काटे पेड़ों की करेगी जांच

प्रवीण कुमार
चंबा। वन बीट बिल्ला में अवैध कटान के साथ टीडी और लॉट में काटे गए 600 पेड़ों की भी गहनता से जांच होगी। इसके लिए वन विभाग ने एक अन्य जांच टीम का गठन कर दिया है।
जंगल में दो टीमें जांच करने में जुट गई हैं। कथित अवैध कटान की जांच करने वाली टीम अपना कार्य पहले की तरह करती रहेगी। दूसरी टीम टीडी और लॉट सहित अन्य विभागीय अनुमति से काटे गए पेड़ों की जांच करेगी। इसमें यह जांचा जाएगा कि जो पेड़ विभाग ने काटने के लिए स्वीकृत किया था, असल में वही पेड़ काटा गया या फिर दूसरे पेड़ को काटा गया। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर टीम सोमवार को डीएफओ कार्यालय में जमा करवाएगी। इसके बाद आगामी जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


कथित अवैध कटान के मामले में अभी तक 85 पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। इसमें 80 ठूंठ पर सरकारी हैंबर के निशान लगे हैं। पांच ठूंठ ऐसे हैं जिनका रिकॉर्ड विभाग के पास नहीं है। हालांकि, ये ठूंठ काफी पुराने हैं। इसके अलावा जांच टीम को जंगल के भीतर नाले में 25 स्लीपर भी मिले हैं। ये स्लीपर किस पेड़ को काटकर निकाले गए, इसकी भी जांच की जा रही है। पंचायत चुनावों के उपरांत हारे हुए प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि बिल्ला वन बीट में भारी मात्रा में अवैध कटान हुआ है। विभाग ने तुरंत उस पोस्ट पर संज्ञान लिया और जंगल में जांच शुरू कर दी। हालांकि, स्थानीय लोग जांच टीम को जंगल में नहीं जाने दे रहे थे, उनका कहना था कि यह शिकायत झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बिल्ला वन बीट में टीडी और लॉट के अलावा अन्य विभागीय मंजूरी से काटे गए सभी पेड़ों की भी जांच होगी। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुशील कुमार गुलेरिया, डीएफओ, चुराह

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed