फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amar Ujala Health Campaign: Teesa Hospital got 60 concentrates during the Corona period

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना काल में तीसा अस्पताल को मिले 60 कंसंट्रेटर

Sat, 02 Apr 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: Teesa Hospital got 60 concentrates during the Corona period
तीसा अस्पताल में लगाया गया कार्डिक मानिटर।
चंबा। कोरोना काल में मरीजों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल तीसा को 60 कंसंट्रेटर सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाए गए। इसका लाभ मरीजों को कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद भी मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रयास किए हैं। वैश्विक महामारी के दौरान सिविल अस्पताल तीसा में जहां संक्रमितों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई तो वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंसंट्रेटरों सहित दो कार्डिक मॉनिटर भी स्थापित किए गए। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जगह 30 नेब्यूलाइजर मशीनों सहित 10 थर्मल स्कैनर प्रदान किए गए। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत तीसा, तीसा द्वितीय, भंजराडू, खुशनगरी, पद्दर, जुंगरा, खजुआ, बिहाली, सेईकोठी, हरतवास, कुठेड़, बुदौड़ा, झझाकोठी, सनवाल, आयल, बणतंर, सतियास, बैरागढ़, बौंदेड़ी, देवीकोठी, गुडेई, थल्ली, चिल्ली, सतियौआ, टिकरीगढ़, देहरोग, बघेई, चांजू, चरड़ा, देहरा आदि की पौने दो लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सिविल अस्पताल तीसा पर निर्भर है।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि कोरोना काल में सिविल अस्पताल तीसा में लाखों की मशीनरी स्थापित की गई है। इसका लाभ कोरोना के बाद भी मरीजों को मिलेगा। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की अनमोल जिंदगियों को बचाने के लिए बेहतरीन प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा से बाहर जाने की नहीं रहेगी जरूरत
ग्राम पंचायत दियोला के साहब सिंह शर्मा ने कहा कि अस्पताल तीसा में धीरे-धीरे मरीजों की सहूलियत का सामान पहुंच रहा है। कहा कि आने वाले समय में चुराह के लोगों को चंबा से बाहर का रुख करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। लेसुई निवासी सानू चौहान ने कहा कि दो सालों में अस्पताल में 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो कार्डिक मॉनिटर और प्रचुर मात्रा में दवाइयां मिली हैं। इनका कोरोना काल में और अब भी मरीजों को लाभ मिल रहा है।

ग्राम पंचायत जुंगरा के विनोद कुमार ने कहा कि अस्पताल में कोरोना काल में मरीजों को बेहतरीन उपचार मिला। अस्पताल में मरीजों को हर सुविधा मिल रही है। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के नरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं भी लखखड़ा गईं लेकिन, सरकार ने समय रहते प्रयास करना शुरू किए। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर जैसी सुविधा सहित अन्य कई प्रकार की मशीनरी अस्पतालों को दी गई है। इसका बाद में भी उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed