{"_id":"6a3426d5d9247b95e201726e","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-award-ceremony-to-be-held-in-chamba-on-june-20-chamba-news-c-399-1-sml1003-485455-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 20 जून को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 20 जून को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
Thu, 18 Jun 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन 20 जून को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर चंबा में किया जाएगा। समारोह में जिले के पंजीकृत विद्यालयों के 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अरनी यूनिवर्सिटी, काठगढ़ (इंदौरा) मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगी। इसके अलावा आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन, ऐलन चंडीगढ़, चमेरा पावर स्टेशन -1 खैरी, चमेरा पावर स्टेशन-3 करियां, जेएसडब्ल्यू एनर्जी कुठेहर, बिजोली-होली हाइड्रोपावर प्राइवेट लिमिटेड,हिमालया ग्रामीण निधि लिमिटेड बालू चंबा तथा एनएफसीआई चंबा सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम से जुड़ी हैं।
अमर उजाला प्रबंधन ने बताया कि केवल पंजीकृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा और निर्धारित सीट ग्रहण करनी होगी।
विज्ञापन
समारोह में उपस्थित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।