फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegation of extortion from vehicles by forcibly occupying Ghoom-Janjala road

Chamba News: घूम-जंजला मार्ग पर जबरन कब्जा कर वाहनों से वसूली का आरोप

Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion from vehicles by forcibly occupying Ghoom-Janjala road
चंबा। घूम-जंजला मार्ग पर बैरियर लगाकर एक व्यक्ति पर अवैध तरीके से वाहन चालकों से वसूली करने का आरोप है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग ने बनाया है।
विज्ञापन

इसके लिए स्थानीय लोगों ने अपनी निजी भूमि विभाग को दान की है। आरोप है कि एक व्यक्ति जबरन सड़क पर अपना हक जताकर उसे बंद कर रहा है। इससे परेशान स्थानीय लोगों ने वीरवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को ज्ञापन साैंपा। ग्रामीणों ने सड़क पर अवैध रूप से किया जा रहे कब्जे को हटाने की मांग उठाई है। यह भी मांग की कि यदि एक व्यक्ति को सड़क रोकने का हक है तो उन सभी लोगों को भी अधिकार दिया जाए, जिन्होंने सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि विभाग के नाम की है।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल चैन लाल, प्रकाश चंद, अजीत सिंह, रोहित ठाकुर और विपिन ने बताया कि सड़क को बंद करने के बारे में वे लोक निर्माण विभाग के जेई और एसडीओ को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक इस समस्या के समाधान को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। यदि स्थानीय लोग व्यक्ति से रास्ता खोलने को लेकर बहस करते हैं तो व्यक्ति के परिवार की महिलाएं उनके साथ झगड़ा करने के लिए पहुंच जाती हैं। उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगती हैं। उधर, उपायुक्त ने इस मामले की जांच करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed