{"_id":"66969ed0f1cf1fc7ff027670","slug":"all-seats-of-history-hindi-and-political-science-are-full-first-merit-list-released-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129173-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हिस्ट्री, हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की सभी सीटें फुल, पहली मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हिस्ट्री, हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की सभी सीटें फुल, पहली मेरिट सूची जारी
Tue, 16 Jul 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज।संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में मंगलवार को जारी मेरिट सूची में हिस्ट्री, हिंदी और राजनीतिक शास्त्र की सभी सीटें फुल हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से दोपहर बाद मेरिट सूची जारी की गई।
चंबा कॉलेज में अब तक 3300 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि भी समाप्त हो गई है। दूसरी तरफ, अर्थशास्त्र पढ़ने के लिए 21 विद्यार्थियों ने यह विषय भरा है। वहीं, पत्रकारिता विषय में सिर्फ दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। मेरिट सूची में आने के बाद विद्यार्थी अब फीस जमा करवा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन की मानें तो विश्व विद्यालय प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार आगामी कदम उठाए जाएंगे।
गौरतलब है कि जिले के हर क्षेत्र में कॉलेज है, मगर राजकीय महाविद्यालय चंबा में दूरदराज क्षेत्रों से आकर विद्यार्थी प्रवेश हासिल करते हैं। कॉलेज में जहां पर्याप्त स्टाफ है, वहीं पढ़ाई का भी अच्छा माहौल है। हर साल यहां करीब साढ़े चार हजार विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। 23 जुलाई के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अभी 19 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची में जगह बनाने में असफल रहे विद्यार्थियों को अब अन्य विषयों में प्रवेश लेना होगा। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत यह व्यवस्था पहले से बनी हुई है। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने बताया कि कॉलेज की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। बताया कि इसके बाद विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। कहा कि 19 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन
--