फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   All officers should work in coordination: DC

तालमेल बनाकर कार्य करें सभी अधिकारी : डीसी

Sat, 21 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
All officers should work in coordination: DC
चुराह उपमंडल में उपायुक्त चंबा को अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत करवाते ग्रामीण।
चुराह (चंबा)। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह निर्देश शनिवार को उन्होंने खंड विकास कार्यालय तीसा में उपमंडल चुराह में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और लोक निर्माण विभाग में एफआरए मामलों को सुलझाने के लिए दोनों विभागों को मिलकर कार्य करने की सलाह दी। इसके साथ ही सर्दियों के मौसम में हिमपात के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, अपना विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शामिल थीं। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं के बारे में उपमंडल के ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित कर आम लोगों को जागरूक करें, ताकि वह योजनाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विकास कार्यों में आने वाली कठिनाइयों और रुकावटों पर भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed