फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   all employee corona test order in chamba

सभी विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाने के हुए आदेश,

Thu, 05 Nov 2020 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
all employee corona test order in chamba
चंबा। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए अब जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। उपायुक्त चंबा ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी या संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करेंगे। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो उसे उपचार के लिए संबंधित कोविड केयर सेंटर या होम आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए सरकारी विभागों में जाते हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारी को भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधीश चंबा डीसी राणा ने बताया कि सरकारी विभागों के अध्यक्षों को कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed