फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Agniveer attacked with an iron rod during an argument over a food bill at a dhaba.

Chamba News: ढाबे पर खाने के बिल को लेकर बहस में अग्निवीर पर लोहे की रॉड से हमला

Sat, 27 Jun 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Agniveer attacked with an iron rod during an argument over a food bill at a dhaba.
ढाबा संचालक पर मारपीट का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगने पर हुई कहासुनी, दोस्तों के साथ गए थे अमित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के लोहरी क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर भारतीय सेना के अग्निवीर जवान से मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में अमित कुमार (23) निवासी गांव उआं डाकघर दाड़वी तहसील एवं जिला चंबा ने बताया कि वह वर्तमान में भारतीय सेना की 9 जैक राइफल्स में अग्निवीर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी तैनाती जयपुर (राजस्थान) में है। उन्होंने बताया कि वह 19 जून को अवकाश पर अपने घर आए थे। 24 जून रात को करीब 8 से 8:30 बजे के बीच वह अपने साथियों टेक चंद (उपप्रधान, पंचायत फागड़ी), इंद्र कुमार, डिंपल कुमार और आशीष कुमार के साथ लोहरी नाला स्थित विकास कुमार के ढाबे पर भोजन करने गए थे। रात करीब 10:30 से 11 बजे बिल का भुगतान करते समय ढाबा संचालक ने निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगे। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अमित कुमार ढाबे से बाहर निकल गए जबकि उनके साथी बिल का भुगतान कर बाहर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब अमित कुमार अपने घर की ओर जाने लगे तो ढाबा संचालक विकास कुमार निवासी गांव लोहरी लोहे की रॉड लेकर बाहर आया और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी ने उनके ऊपर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे उसकी बाईं आंख से खून बहने लगा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे थाने में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed