फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After receiving the information, traffic police personnel made smooth arrangements

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Thu, 04 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
After receiving the information, traffic police personnel made smooth arrangements
चंबा में बारगाह के पास खराब खड़ा सामान से लदा ट्राला।संवाद
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

बीच सड़क में ट्राला खराब होने के कारण मार्ग के दोनों ओर लगीं लंबी कतारें
सूचना मिलने के यातायात पुलिस के जवानों ने सुचारू करवाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप चढ़ाई पर मशीनरी लेकर जा रहा ट्राला बीच राह हांफ गया। ट्राला खराब होने से देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे यातायात पुलिस के जवानों और स्वयं सेवियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था करवाकर वाहन चालकों और लोगों को राहत प्रदान की। यात्रियों में राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, किशन चंद, दलीपा राम, अंबिया राम, सचिन और अंकित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप मशीनरी लेकर उपमंडल भरमौर की ओर जा रहा ट्राला बीच राह हांफ गया। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं। यातायात पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाया। बताया कि ट्राला खराब होने से घंटों तक वाहन कछुआ चाल से चलते नजर आए। सुबह करीब 12:00 बजे ट्राले को वहां से हटाकर यातायात व्यवस्था को पुलिस टीम ने सुचारू करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed