फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After a year, TB gets access to specialized treatment.

Chamba News: एक साल बाद मिला टीबी को विशेषज्ञ इलाज का सहारा

Wed, 07 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
After a year, TB gets access to specialized treatment.
चंबा मेडिकल कॉलेज में छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ ने संभाला जिम्मा, 700 से अधिक मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

पद खाली होने से दूसरे संस्थानों का करना पड़ रहा था रुख, अब जांच से उपचार और फॉलोअप तक मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 700 से अधिक टीबी मरीजों के लिए राहत की खबर है। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में करीब एक साल से खाली चल रहा छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ का पद अब भर गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के बाद टीबी मरीजों को अब उपचार और जरूरी परामर्श के लिए दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विशेषज्ञ का पद लंबे समय से खाली होने के कारण टीबी मरीजों को बीमारी की जांच, उपचार और नियमित फॉलोअप के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खासकर जिले के दूरदराज क्षेत्रों से मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब मेडिकल कॉलेज में ही छाती और टीबी रोग से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञ की तैनाती को जिले को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम के लिए भी अहम माना जा रहा है। मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिलने से उपचार की निगरानी और नियमित फॉलोअप में मदद मिलेगी। इससे टीबी नियंत्रण की गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइन कर लिया है। ओपीडी में टीबी और छाती रोग से संबंधित मरीजों को उपचार के संबंध में जरूरी परामर्श दिए जा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed