फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Administration swings into action following hunger strike; action initiated against 22 people.

Chamba News: अनशन के बाद हरकत में आया प्रशासन, 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Administration swings into action following hunger strike; action initiated against 22 people.
उप तहसील तेलका में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जों की निशानदेही करती राजस्व विभाग की टीम। जाग
तेलका (चंबा)। उपतहसील में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर अनशन के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कुशल सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान लगभग 22 लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति के आधार पर सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की ओर से सरकारी अथवा चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जांच में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। चरागाह भूमि से कथित अवैध कब्जे हटाने की मांग पर स्थानीय निवासी चमारू राम पिछले दिनों अनशन पर बैठे थे। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed