{"_id":"6a2c3addae48095b6303aa7f","slug":"accused-of-sexual-abuse-remanded-to-police-custody-chamba-news-c-88-1-ssml1004-186530-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शारीरिक शोषण के आरोपियों को मिली पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शारीरिक शोषण के आरोपियों को मिली पुलिस रिमांड
Fri, 12 Jun 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार सफाई ठेकेदार और अन्य कर्मी को न्यायालय से चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उनसे मामले से जुड़े आरोपों को लेकर पूछताछ करेगी।
वीरवार को महिला सफाई कर्मी ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दो सालों से उनका शोषण किया जा रहा था। जब वह विरोध करती थी तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। नौकरी से निकालने के नाम पर कई बार उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। यह भी आरोप लगाया कि इसका विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। गरीबी के कारण उन्हें अपना परिवार चलाने के लिए इस नौकरी की काफी जरूरत थी। यही वजह रही कि न चाहते हुए भी उन्हें ठेकेदार की मनमानी का शिकार बनना पड़ा। पुलिस ने आरोपों के तहत सफाई ठेकेदार और अन्य कर्मी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शारीरिक शोषण के आरोपों में गिरफ्तार सफाई ठेकेदार और अन्य कर्मचारी को न्यायालय से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है।