फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident two injured chamba benikhet bike collied

खैरी मार्ग पर दो बाईकों में हुई भयंकर भिडंत, एक घायल टांडा रेफर

Sat, 25 Jan 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
accident two injured chamba benikhet bike collied
चंबा। बनीखेत-खैरी मार्ग पर दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार शाम उस समय हुआ जब विजय पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड, डाकघर बनीखेत दोस्त संजीव पुत्र जस्सा राम निवासी रुलयानी (डलहौजी) के साथ बाइक पर सवार होकर कंदेइ की तरफ जा रहे थे। जब वे डल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। यह बाइक
विज्ञापन

रशपाल पुत्र सोभिया राम निवासी बनियारी चल रहा था।
बाइक की टक्कर से दोनों बाइकें सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवारों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। हादसे के बाद घटनास्थल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। विजय कुमार को हादसे में गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इसके कारण उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चालक रशपाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 अंतर्गत पुलिस थाना खैरी में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर हुई है। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed